Vastu Tips – सोना किस दिन खरीदना चाहिए? जानिए सोना खरीदने का शुभ दिन

जब सवाल आता है कि सोना खरीदना ही है तो किस दिन खरीदें तो सबसे पहले जेहन में यही बात आती है कि सप्ताह में वह कौन सा दिन है जो सोना खरीदने के लिए सबसे उपयुक्त होता है। सोने का संबंध धन-वैभव और विलासिता से है। सोना सूर्य का कारक माना जाता है।

0
418
सोना किस दिन खरीदना चाहिए
सोना किस दिन खरीदना चाहिए

Vastu Tips for Buy Gold: वास्तु शास्त्र में कई प्रकार की बातों को बताया गया है। कोई भी वस्तु घर में लाने से पहले शुभ दिन को देखना बहुत ही आवश्यक होता है। सोना एक ऐसी वस्तु है जो कई प्रकार के शुभ कार्यों में प्रयोग में आता है। इसलिए सोना खरीदने का शुभ दिन कौन सा होता है और किस दिन सोना नहीं खरीदना चाहिए, इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

दिन के हिसाब से कार्यों को करने से जीवन में उन्नति होती है। इसलिए सोना यदि आपको खरीदना हो तो शुभ दिन का ख्याल अवश्य रखें, क्योंकि सोना ऐसी वस्तु है जो घर में होने से शुभता प्रदान करती है। शादी-विवाह में सोने का प्रयोग शुभ माना जाता है। शरीर में सोने के गहने और आभूषण धारण किए जाते हैं। इसलिए शुभ दिन में सोना खरीदना व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें -   सपने में नदी का पानी देखना देता है ऐसा संकेत, जानिए क्या है अर्थ?

सोना किस दिन खरीदना चाहिए?

जब सवाल आता है कि सोना खरीदना ही है तो किस दिन खरीदें तो सबसे पहले जेहन में यही बात आती है कि सप्ताह में वह कौन सा दिन है जो सोना खरीदने के लिए सबसे उपयुक्त होता है। सोने का संबंध धन-वैभव और विलासिता से है। सोना सूर्य का कारक माना जाता है।

सोना यदि आपको खरीदना हो तो इसका सबसे शुभ दिन अक्षय तृतीया और धनतेरस को माना जाता है। दिन की बात करें तो सोना खरीदने के लिए सबसे शुभ दिन गुरुवार होता है। धनतेरस के दिन शनिवार का दिन पर रहा हो तो भी सोना खरीदना शुभ होता है।

यह भी पढ़ें -   अगर घर में अचानक दिख जाएं ये पक्षी तो होता है ऐसा...

सप्ताह में रविवार और गुरुवार के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों ही दिनों को सोना खरीदने के लिए उत्तम माना गया है। यह भी पढ़ें- मंगलवार को यात्रा करना चाहिए या नहीं, जानिए किस यात्रा शुभ होता है?