Home Entertainment खेसारी लाल यादव वाइफ नाम एंड फोटो – Khesari wife name and...

खेसारी लाल यादव वाइफ नाम एंड फोटो – Khesari wife name and photo

0
1521
खेसारी लाल यादव पत्नी
खेसारी लाल यादव की पत्नी का नाम और फोटो
- Advertisement -

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में एक जाना-पहचाना नाम है। खेसारी लाल यादव ने ज्यादातर फिल्में काजल राघवानी के साथ किया है। लेकिन काजल राघवानी सिर्फ खेसारी लाल यादव की को-स्टार हैं। खेसारी लाल यादव की असली पत्नी का नाम चंदा देवी है। काजल राघवानी सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में अभिनेता खेसारी के साथ काम करती हैं।

फिल्मों में खेसारी और काजल राघवानी की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। दोनों ने मिलकर भोजपुरी दर्शकों के लिए कई हिट फिल्में दी हैं। फिल्मों में काजल और खेसारी की कैमिस्ट्री ऐसी है कि उन्हें देखकर बिलकुल भी ऐसा नहीं लगता है कि वो रील पति-पत्नी है ना कि रियल पति-पत्नी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   Khesari Lal Yadav यह Video हुआ वायरल, देखें मजेदार वीडियो
Khesari wife name and photo
खेसारी लाल अपनी पत्नी चंदा देवी और बच्चों के साथ

बता दें कि खेसारी लाल यादव की शादी भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले ही हो गई थी। खेसारी लाल की पत्नी का नाम चंदा देवी है और उनके दो बच्चे भी हैं। एक का नाम कृति यादव और दूसरे का नाम ऋषभ यादव है। अपनी पत्नी चंदा देवी से विवाह के बाद खेसारी लाल यादव कई सालों तक दिल्ली के ओखला में रहे। वो वहां पर चिट्टी-चोखा बेचने का काम करते थे।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ गायन का भी काम करते हैं। उनकी आवाज में गाए हुए गानों को भी दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। उनकें डांस भी खासा लोकप्रिय होते हैं। उन्हें बचपन से ही शौक था कि वो एक दिन भोजपुरी गायक बनेगा, लेकिन पैसों के अभाव में वो दिल्ली के ओखला में चिट्टी-चोखा बेचने का काम करने लगे।

यह भी पढ़ें -   नेपाल में निरहुआ और आम्रपाली ने की शादी! लगा बधाईयों का तांता, भोजपुरी एक्टर ने भी दी बधाई

भोजपुरी फिल्मों में आने के लिए अभिनेता खेसारी ने फोर्स की नौकरी भी छोड़ दी थी। खेसारी लाल यादव ने अपने संघर्ष के दिनों में ही पैसों का जुगाड़ करके अपना पहला एल्बम निकाला। इसी एल्बम से खेसारी लाल यादव हिट हो गए और फिर उन्हें कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा। भोजपुरी फिल्मों में आने के बाद उनकी जोड़ी काजल राघवानी के साथ सबसे ज्यादा हिट हुई लेकिन खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी हैं।

- Advertisement -
व्हाट्सएप पर जुड़ें