रामविलास पासवान ने खेला इलेक्शन कार्ड, चिराग को बताया मुख्यमंत्री बनने लायक

0
161
रामविलास पासवान
रामविलास पासवान और चिराग पासवान

पटना। बिहार में चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ-साथ पार्टियों के अंदर रेसिंग भी तेज हो गई है। वर्तमान सरकार का विपक्षी दल पूरे जोर-शोर के साथ विरोध कर रही है। बिहार में भावी मुख्यमंत्री को लेकर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बयान देकर अब इसमें नया मसाला डाल दिया है। चुनाव को देखते हुए पासवान ने नया कार्ड खेला है।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने एक समाचार चैनल में बातचीत के दौरान कहा कि चिराग पासवान में मुख्यमंत्री बनने की क्षमता है। बता दें कि बिहार में कोरोना के कहर को देखते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव और लोजपा नेता चिराग पासवान प्रदेश में चुनाव का विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   जदयू-लोजपा में आर-पार, सीएम नीतीश को बताया कृपा पर बने मुख्यमंत्री

रामविलास पासवान ने कहा- बिहार का भविष्य युवा पीढ़ी है

बिहार में फिलहाल नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। भाजपा के पूर्ण अध्यक्ष रहे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर ही लड़ने की बात कही है। लेकिन रामविलास पासवान ने जब बिहार के भावी सीएम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चिराग पासवान को बेहतर बताया।

रामविलास पासवान ने कहा कि युवी पीढ़ी ही देश का भविष्य हैं। वो खुद, लालू प्रसाद यादव या नीतीश कुमार अब पास्ट हो रहे हैं। चिराग पासवान के अंदर मुख्यमंत्री बनने की क्षमता है। हालांकि उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए लोजपा ने कोई जल्दबाजी नहीं है।

यह भी पढ़ें -   गाड़ी खरीदने के लिए कौन सा दिन अच्छा होता है? जानिए शुभ दिन

बता दें कि लोजपा एनडीए का हिस्सा है। बिहार में नीतीश सरकार भाजपा के समर्थन से सरकार चला रही है। यानि जदयू भी एनडीए का हिस्सा है। लेकिन चिराग पासवान का विरोध अपने ही एनडीए पार्टी से है। इस वजह से जदयू के कई नेता चिराग पासवान से नाराज भी चल रहे हैं।

हाल ही में जदयू नेता ललन सिंह ने चिराग पासवान को कालिदास बताया था। ललन सिंह ने कहा था कि चिराग पासवान कालिदास हैं। वो जिस डाल पर बैठते हैं उसी को काटते हैं।