अगर घर में अचानक दिख जाएं ये पक्षी तो होता है ऐसा…

0
895
घर में पक्षी दिखना
घर में पक्षी दिखने का क्या संकेत होता है?

घर में सुख-समृद्धि का वास हो और परिवार में खुशियाँ हो, ऐसा हर कोई चाहता है। लोग अपने घरों में खुशियों के लिए कई प्रकार के धार्मिक कार्य भी करवाते हैं। इसके साथ-साथ लोग वास्तु के अनुसार भी उपाए करवाते हैं। घर में सुख-शांति हो इसके लिए प्रतिदिन भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है। घर में सुख-शांति के लिए पक्षी को भी दाना दिया जाता है।

हिंदू धर्म में देवी-देवाताओं के अलग-अलग वाहन बताए गए हैं। कई देवी-देवाताओं के वाहन पक्षी तो कई पशुओं की सवारी करते हैं। माँ सरस्वती का वाहन हंस है। भगवान शिव का वाहन बैल है। शनिदेव का वाहन कौआ है। उसी प्रकार भगवान विष्णु का वाहन गरुड़ को माना जाता है।

यह भी पढ़ें -   माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए आज ही घर में लगाएं यह खास पौधा

शास्त्रों के अनुसार, प्रतिदिन गाय, कुत्ता, और पक्षियों को रोटी खिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। यही नहीं अगर घर में अचानक कोई पशु या पक्षी आ जाए तो यह भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं। आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में –

घर में अचानक पक्षी दिखने के संकेत

ऐसा माना जाता है कि यदि घर में अचानक तोता आ जाए तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपको धन लाभ होने वाला है। अगर किसी के घर की छत पर सुबह-सुबह कौवा बोले या दिखाई दे तो ये संकेत होता है कि कोई मेहमान आने वाला है।

यह भी पढ़ें -   सपने में घर में पानी देखना, जानें क्या होता है ऐसा सपना देखने का मतलब

घर में यदि चमगादड़ प्रवेश कर जाए तो यह अशुभ माना जाता है। चमगादड़ का घर में प्रवेश करना मौत की सूचना को दर्शाता है। वहीं यदि घर में उल्लू आ जाए या घर के आसपास दिखे तो समझ जाइए कि कुछ शुभ होने वाला है।

घर में यदि कोई पक्षी या चिड़ियाँ घोंसला बना लें तो यह संकेत होता है कि जल्द ही घर में खुशियाँ आने वाली है। हालांकि घर में कबूतर का घोंसला शुभ नहीं माना जाता है। दिन में यदि मुर्गे की आवाज सुनाई दे तो किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव हो सकता है।

ऐसी मान्यता है कि यदि टिटहरी किसी पेड़ पर घोंसला बना ले तो धरती पर भूकंप आने की संभावना है। बता दें कि टिटहरी पेड़ पर घोंसला नहीं बनाती है। वह जमीन पर रहती है और वहीं पर अंडे भी देती है।

यह भी पढ़ें -   मंगलवार को यात्रा करना चाहिए या नहीं, जानिए किस यात्रा शुभ होता है?

घर की छत पर सुबह-सुबह कबूतर दिखे या बोलते हुए सुनाई दे तो निकट भविष्य में किसी से प्रेम होने की संभावना होती है। शाम के कबूतर बोलते हुए दिखाई दे तो चोरी होने और वाद-विवाद की संभावना होती है।


अस्वीकरण – यह जानकारी सामान्य जनमानस को ध्यान में रखकर दी गई है। बिहार न्यूज हिंदी इसपर किसी प्रकार का दावा नहीं करता। खबरों के लिए होमपेज पर जाएं।