सुबह 3 बजे उल्लू की आवाज सुनाई देने का क्या मतलब होता है?

0
547
उल्लू की आवाज सुनने का मतलब
उल्लू की आवाज सुनने का मतलब

वैसे तो उल्लू की आवाज सुनाई देना बहुत ही कठिन है, लेकिन यदि किसी व्यक्ति को सुबह 3:00 बजे उल्लू की आवाज सुनाई देती है तो यह संकेत होता है कि उस व्यक्ति की इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है। वह व्यक्ति जो कुछ भी चाहता है वह जल्द ही उसे मिलने वाला है।

हिंदू धर्म में उल्लू का विशेष महत्व है। उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में भी उल्लू दिखाई पड़ता है, वहां धन में हमेशा वृद्धि होती है। लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता है। आइए जानते हैं कि सुबह 3:00 यदि उल्लू की आवाज आपको सुनाई देती है तो उसका क्या मतलब होता है?

हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि उल्लू को अच्छा या बुरा होने का संकेत पहले ही मिल जाता है। शास्त्रों में उल्लू को शुभ माना गया है लेकिन कई जगहों पर इसे अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की नजर उल्लू से मिल जाए तो समझ लीजिए कि उस व्यक्ति को बेहिसाब दौलत मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें -   चांदी कब खरीदना चाहिए? जानिए चांदी खरीदने का सबसे शुभ दिन

छत पर बैठना होता है अपशकुन

यदि उल्लू किसी के घर की छत पर बैठता है या छत पर बैठकर आवाज करता है तो यह अपशकुन माना जाता है। यह इस बात का संकेत होता है कि उस घर के किसी सदस्य की निकट भविष्य में मृत्यु होने वाली है।

दाहिनी और देखना होता है अशुभ

यदि उल्लू दाहिनी तरफ देखना या बोलना शुरू करता है तो यह अशुभ माना जाता है। इसलिए ऐसी स्थिति में उल्लू की आवाज सुनाई दे तो इसे अपशकुन माना जाता है। लेकिन उल्लू का बाएं तरफ देखना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें -   मंगलवार को यात्रा करना चाहिए या नहीं, जानिए किस यात्रा शुभ होता है?

दिन में उल्लू दिखना होता है शुभ

उल्लू हमेशा रात में ही दिखाई देता है। उल्लू को रात का राजा भी कहा जाता है। इसलिए यदि उल्लू किसी व्यक्ति को दिन में दिखाई देता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। दिन में उल्लू दिखाई देने का मतलब होता है कि आपका साथ आपका भाग्य देने वाला है और जल्द ही आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होने वाला है।

सफेद उल्लू देखना होता है शुभ

यदि आपको सफेद उल्लू दिखता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत होता है कि उस व्यक्ति का किस्मत जल्द ही बदलने वाली है। मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति ने सफेद उल्लू देखा है तो उसकी किस्मत पलटने वाली है। यदि उसके जीवन में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है तो सफेद उल्लू को देखना जीवन में कुछ अच्छा हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   Sapne me Ullu Dekhna: सपने में उल्लू देखने का क्या मतलब होता है?

उल्लू के स्पर्श से दूर होती है बीमारियां

यदि किसी बीमार व्यक्ति को उल्लू स्पर्श कर दे तो ऐसा माना जाता है कि उस व्यक्ति की बीमारी जल्द ही ठीक होने वाली है। यदि वह व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है तो उल्लू के स्पर्श से वह व्यक्ति उस गंभीर बीमारी से भी छुटकारा पा सकता है।

नोट- यह जानकारी लोकमान्यताओं और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसपर बिहार न्यूज हिंदी दावा नहीं करता है।