वास्तु टिप्स – मनी प्लांट का पौधा लगाते समय न करें ये गलतियां, होता है अशुभ

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को आर्थिक समृद्धि का कारक माना जाता है। मनी प्लांट के पौधे को सही दिशा और सही तरीके से घर एवं दफ्तर में लगाने से पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है।

0
290
मनी प्लांट वास्तु
मनी प्लांट वास्तु

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को आर्थिक समृद्धि का कारक माना जाता है। मनी प्लांट के पौधे को सही दिशा और सही तरीके से घर एवं दफ्तर में लगाने से पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं घर में गलत तरीके से मनी प्लांट का पौधा लगाने से यह आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता लाता है। आइए जानते हैं मनी प्लांट का पौधा लगाते समय किन बातों को ध्यान रखना चाहिए।

मनी प्लांट को इस तरह घर में कभी न लगाएं

शास्त्रों के अनुसार, घर में सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए मनी प्लांट का पौधा सही दिशा में लगाना आवश्यक है। मनी प्लांट का पौधा उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है वही घर वालों पर कर्जा बढ़ सकता है। घर की दक्षिण पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाना शुभ माना जाता है। यह भी पढ़ें- रविवार को क्या खरीदना चाहिए? खरीदने से पहले जानें यह नियम

यह भी पढ़ें -   चांदी कब खरीदना चाहिए? जानिए चांदी खरीदने का सबसे शुभ दिन

वास्तु के मुताबिक, मनी प्लांट के पौधे की बढ़ती हुई पत्तियां घर में सुख सौभाग्य लाती है। लेकिन अगर मनी प्लांट का पौधा सूख जाए तो उसे ऐसे ही न पड़े रहने दें। माना जाता है कि घर में सूखा हुआ मनी प्लांट रखने से जीवन में दुर्भाग्य का प्रतीक होता है। इस वजह से मनी प्लांट की सूखी हुई पत्तियों को छांट दे और फिर नया पौधा लगा दें।

अगर मनी प्लांट की पत्तियां जमीन पर फैल गई है। तो उन्हें किसी धागे से बांधकर दीवार पर चढ़ा दें। वास्तु के अनुसार जमीन पर मनी प्लांट की पत्तियां पड़ा होना अशुभ माना जाता है। यह भी पढ़ें- शनिवार को लोहा मिलना शुभ या अशुभ, जानें क्या होता है लोहा मिलने से?

यह भी पढ़ें -   छिपकली भगाने के तरीके, कैसे घर से भगाएं छिपकली को? जानिए आसान तरीका

बहुत से लोग घर की सजावट के लिए घर के बाहर मनी प्लांट को रख देते हैं। जो कि शास्त्रों में गलत माना गया है। मनी प्लांट के पौधे को हमेशा घर के अंदर ही रखना चाहिए। इससे घर के बाहर रखना अशुभ माना जाता है। मनी प्लांट के पौधे को शास्त्र अनुसार शुक्र ग्रह से संबंधित माना गया है। जो जीवन में सुख शांति का प्रतीक है। इसीलिए मनी प्लांट के पौधे को कभी हुई दूसरों को उपहार में नहीं देना चाहिए।