Home Bihar Politics नीतीश कुमार से पंगा लेना पड़ा भारी, बीजेपी ने एनडीए से बाहर...

नीतीश कुमार से पंगा लेना पड़ा भारी, बीजेपी ने एनडीए से बाहर किया लोजपा को

0
80
नीतीश कुमार बीजेपी लोजपा
नीतीश कुमार बीजेपी लोजपा गठबंधन
- Advertisement -

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर होने का खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा है। नीतीश कुमार की कड़ी नाराजगी के बाद बीजेपी ने लोजपा को एनडीए से बाहर कर दिया है। बीजेपी के प्रदेश संजय जायसवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा नहीं रखने वालों का एनडीए में कोई जगह नहीं है।

बीजेपी प्रेदश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपने चार लाइन के बयान में साफ कहा कि एनडीए में वही लोग रह सकते हैं जिन्हें नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा है। इसके अलावा मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब उन्होंने नहीं दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   आरजेडी को लगा झटका, राजद विधायक ने थामा जेडीयू का दामन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। जिसको भी नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है उनकी एनडीए में कोई जगह नहीं है। नीतीश कुमार ने नेतृत्व में एनडीए को बिहार में तीन-चौथाई सीट मिलेगी।

खबर है कि नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने कड़ी शर्त रखी थी। आज सीएम आवास पर जेडीयू और बीजेपी नेताओं की बैठक हुई थी। बैठक में नीतीश कुमार का साफ कहना था कि लोजपा के बयान से जनता में कई तरह का भ्रम फैल रहा है। इन बयानों से जनता के बीच गलत मैसेज जा रहा है। इसलिए बीजेपी स्पष्ट करे।

यह भी पढ़ें -   बिहार विधानसभा चुनाव में अब कॉन्ट्रैक्ट पर बहाल कर्मी भी करेंगे चुनावी ड्यूटी

जेडीयू ने भाजपा पर दवाब बनाने की राजनीति के तहत कहा कि जबतक बीजेपी लोजपा को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करती तब जेडीयू बीजेपी के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस नहीं करेगी। जदयू का साफ कहना था कि बीजेपी के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान जदयू तबतक नहीं करेगी जबतक बीजेपी अपना स्टैंड स्पष्ट नहीं करती।

नीतीश कुमार के दवाब के बाद बीजेपी ने आखिरकार एक छोटा सा बयान देते हुए लोजपा को एनडीए से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

- Advertisement -
व्हाट्सएप पर जुड़ें