भाजपा कार्यसमिति का दावा, कहा- गरीबों की झोपड़ी तक पहुंचा विकास

0
119
भाजपा कार्यसमिति
भाजपा कार्यसमिति अध्यक्ष संजय जायसवाल
- Advertisement -

पटना। बिहार भाजपा कार्यसमिति ने दावा किया है कि बिहार में एनडीए सरकार ने गरीबों का खास ख्याल रखा है। कार्यसमिति के दावे के मुताबिक, बिहार के गरीबों की झोपड़ी तक विकास पहुंच चुका है। बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में गरीबों की झोपड़ी तक विकास पहुंचा है।

दो दिवसीय भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि साल 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधनमंत्री बनने के बाद से ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ से प्रेरित हमारी नीतियों ने कांग्रेस सिस्टम को चुनौती पेश की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   पटना में कारोबारी को सरेराह गोलियों से भुना, बेटे के मर्डर के बाद अब पिता की हत्या से सनसनी

उन्होंने कहा कि “राजग की सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि खाद्य सुरक्षा कानून के तहत अनाज बिहार के लोगों को मिले। हमारी आर्थिक सामाजिक नीतियों ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू किया है। जो दूसरे दलों को असंभव लगता था, ऐसी सारी उपलब्धियां हमने हासिल की हैं।”

संजय जायसवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि “भाजपा परिवार की ताकत हमारे 76 लाख कार्यकर्ता हैं। इन्हीं की मेहनत का नतीजा है कि 93 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर सप्तऋषि जैसी सूक्ष्म इकाई को भी गठित कर लिया गया है। प्रत्येक पंचायत में हमारे मजबूत संगठन हैं, साथ ही जिले से लेकर प्रदेश इकाई तक सभी कार्यकर्ता, नेता अपनी पूरी क्षमता से संगठन के काम में लगे हैं।”

यह भी पढ़ें -   Bihar News: नीतीश मंत्रिमंडल में मुकेश सहनी को नहीं मिली जगह, दिखी नाराजगी

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर दिशानिर्देश जारी हो चुके हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव अपने तय समय पर होंगे। इसके लिए आयोग ने विस्तृत योजना बनाई है और तैयारियां की है। हालांकि चुनाव आयोग के फैसले का बिहार के कई राजनीतिक दलों ने विरोध किया था। लेकिन चुनाव आयोग ने इन दलों की दलील को खारिज कर दिया था।

- Advertisement -