Home Vaastu Aastha Astro Tips: शनिवार के 8 उपाय किसी भी व्यक्ति को बना सकता...

Astro Tips: शनिवार के 8 उपाय किसी भी व्यक्ति को बना सकता है रंक से राजा

Astro Tips: शनिवार के 8 उपाय - शनिदेव की कृपा जिस व्यक्ति पर भी होती है वह व्यक्ति जीवन में बहुत तरक्की करता है। शनिदेव की कृपा पाने के लिए लोग कई प्रकार के एस्ट्रो टिप्स को भी आजमाते हैं।

0
540
शनिवार के 8 उपाय
शनिवार के 8 उपाय
- Advertisement -

Astro Tips: शनिवार के 8 उपाय किसी भी व्यक्ति को रंक से राजा बना सकता है। शनिदेव की कृपा जिस व्यक्ति पर भी होती है वह व्यक्ति जीवन में बहुत तरक्की करता है। शनिदेव की कृपा पाने के लिए लोग कई प्रकार के एस्ट्रो टिप्स को भी आजमाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, किसी व्यक्ति की कुंडली में अच्छे स्थान में बैठा शनि उस व्यक्ति को रंक से राजा बना सकता है।

शनिवार के दिन शनि के प्रकोप से बचने के लिए लोग हनुमान जी की पूजा करते हैं। शनिवार के दिन शनि देव और हनुमान जी दोनों की पूजा की जाती है। शनि देव सूर्य देव के पुत्र माने जाते हैं। शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन कुछ छोटे-छोटे उपायों को आजमाया जा सकता है। इन उपायों को करने से शनिदेव की कृपा अवश्य मिलती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   सोना कब खरीदना चाहिए? जानिए Gold Buy करने का सबसे शुभ दिन

शनिवार के 8 उपाय से करें शनिदेव को प्रसन्न

1. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन नीले वस्त्र पहनना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा व्यक्ति को जल्दी प्राप्त होती है।

2. शनिवार के दिन शनि की दृष्टि से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। शनिवार के दिन हनुमान मंदिर अवश्य जाएं।

3. हनुमान जी को सिंदूर बहुत पसंद है। भगवान हनुमान की पूजा करते वक्त सिंदूर और पान चढ़ाना शुभ होता है। ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और जिन लोगों पर हनुमान जी की कृपा होती है, उनके ऊपर शनिदेव की कुदृष्टि नहीं पड़ती है।

यह भी पढ़ें -   सुबह 3 बजे उल्लू की आवाज सुनाई देने का क्या मतलब होता है?

4. हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी के चरणों में लाल फूल अर्पित करना चाहिए। हनुमान जी को लाल रंग बहुत पसंद है। इसलिए हनुमान जी की पूजा करते समय लाल वस्त्र धारण करना चाहिए।

5. जब भी किसी काम से घर से बाहर निकले तो घर से निकलने से पहले ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

6. शनिवार के दिन तिल का सेवन जरूर करना चाहिए। पढ़ें- सपने में समुद्र और नदी देखना देता है धनलाभ का संकेत? जानें

7. शनि मंदिर का दर्शन शनिवार को करना चाहिए। शनिदेव की पूजा के दौरान नीले या जामुनी रंग का फूल शनि मंदिर में चढ़ाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   शमी का पेड़ या पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए, शमी पेड़ से जुड़े नियमों को जानें

8. घर से बाहर जाते समय नीले रंग का रूमाल लेकर निकलना चाहिए। हमेशा अपने पास नीले रंग का रूमाल साथ में रखना चाहिए।

- Advertisement -
व्हाट्सएप पर जुड़ें