सोना कब खरीदना चाहिए? जानिए Gold Buy करने का सबसे शुभ दिन

सोना कब खरीदना चाहिए? रविवार और गुरुवार को सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन सोना खरीदने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

0
332
सोना कब खरीदना चाहिए
सोना कब खरीदना चाहिए

सोना कब खरीदना चाहिए? कोई भी शुभ कार्य के लिए शुभ दिन और समय जरूर देखा जाता है। यह बहुत सोना खरीदते वक्त भी लागू होता है। शुभ दिनों में खरीदा गया सोना जीवन में उन्नति और तरक्की का मार्ग खोलता है। इसलिए सोना खरीदते समय समय और दिन का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। आज हम जाएंगे सोना कब खरीदना चाहिए और सोना खरीदने का शुभ दिन कौन सा होता है?

सोना कब खरीदना चाहिए

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मानव जीवन को दिन, नक्षत्र और ग्रह प्रभावित करते हैं। इसी प्रकार धातु की मनुष्य जीवन को प्रभावित करता है। इसलिए शुभ दिनों में खरीदा गया धातु शुभ फल प्रदान करता है और अशुभ दिनों में कोई भी धातु खरीदने से बुरे परिणाम मिलते हैं। शुभ समय पर किए गए सभी कार्यों का फल अच्छा मिलता है। भले ही आप कुछ भी खरीदारी कर रहे हो। यह भी पढ़ें- रविवार को क्या खरीदना चाहिए? खरीदने से पहले जानें यह नियम

यह भी पढ़ें -   सपने में काला शिवलिंग देखना होता है इस बात का संकेत, जानें

भारत में सोने का प्रयोग शादी विवाह, सगाई, और किसी खास मौके पर गिफ्ट आदि में किया जाता है। किसी खास मौके पर सोने की खरीदारी करना सभी की इच्छा होती है लेकिन सोना कब खरीदना चाहिए इसको लेकर लोगों के अंदर भ्रम की स्थिति होती है। शादी विवाह में महिलाओं के मन में खास इच्छा होती है कि वह सोने की ज्वेलरी पहने। ऐसे में शुभ दिनों में खरीदा गया सोना महिलाओं के जीवन के साथ-साथ परिवार में भी शुभता लाती है।

सोना खरीदने का शुभ दिन

यदि आप सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो सोना खरीदने का सबसे शुभ दिन अक्षय तृतीया और धनतेरस होता है। इस दिन सोना खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदा गया सोना कई गुना शुभ फल प्रदान करता है। इसके अलावा यदि आप सोना खरीदना चाहते हैं तो रविवार और गुरुवार के दिन सोना खरीदना शुभ होता है। इन दोनों दिनों में सोना खरीदने से भगवान सूर्य की कृपा के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है।

यह भी पढ़ें -   जमीन पर तेल गिरने का मतलब, तेल गिरने से होती है इस प्रकार की हानि

इस दिन ना खरीदें सोना

यदि आपको अक्षय तृतीया और धनतेरस के दिनों के अलावा सोना खरीदना हो तो रविवार और गुरुवार को सोना खरीदें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार को भूलकर भी सोना नहीं खरीदना चाहिए। सोना सूर्य का कारक माना जाता है। ऐसे में शनिवार को खरीदा गया सोना प्रतिकूल फल प्रदान करते हैं। सूर्य और शनि दोनों शत्रु ग्रह हैं। इसलिए शनिवार को सोना खरीदने से व्यक्ति के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है। सोना को अपने घर में लाने से पहले भगवान विश्वकर्मा की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से नुकसान नहीं होता है।

यह भी पढ़ें -   गाड़ी खरीदने के लिए कौन सा दिन अच्छा होता है? जानिए शुभ दिन

डिस्क्लेमर – यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। बिहार न्यूज़ हिंदी इस पर दावा नहीं करता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा विशेषज्ञों की सलाह लें।