चिराग ने जदयू को दिया झटका – जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा लोजपा में शामिल

0
108
भगवान सिंह कुशवाहा
नीतीश कुमार और चिराग पासवान
- Advertisement -

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नजदीक आते-आते नेताओं ने पार्टी बदलना शुरू कर दिया है। पहले ही जदयू को झटका दे चुके चिराग पासवान ने एक बार जदयू को जोर का झटका दिया है। अब जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है और लोजपा में शामिल हो गए हैं। लोजपा ने उन्हें जगदीशपुर से उम्मीदवार भी बना दिया है।

जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने जदयू को एक झटके में भी अलविदा कह दिया। वे लोजपा का सिंबल लेकर चुनावी मैदान में उतर गए हैं। एक हिन्दी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि मैंने मंगलवार की रात को एलजेपी का सिंबल ले लिया है। उन्होंने कहा कि उनपर चिराग पासवान ने भरोसा जताया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के बीच कंबल और गर्म कपड़े का वितरण करना पुण्य का काम - माया श्रीवास्तव

लड़ाई बीजेपी के साथ नहीं जदयू के साथ है- कुशवाहा

भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि चिराग पासवान ने कहा है कि हमलोगों की लड़ाई बीजेपी के साथ नहीं है। लड़ाई जेडीयू के साथ हैं। नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं किया जा सकता है कि वह विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी के साथ रहेंगे। क्योंकि वह कई बार सबको धोखा दे चुके हैं। भगवान सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने कई बार केंद्र सरकार के फैसले का भी विरोध किया है। इसलिए नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

बता दें कि इससे पहले चिराग पासवान ने खुले तौर पर जनता के नाम एक पत्र जारी कर कहा था कि उनकी पार्टी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार एक फेल मुख्यमंत्री हैं। चिराग पासवान ने इससे पहले जदयू और बीजेपी के अन्य नेताओं को भी पार्टी का सिंबल दिया है।

यह भी पढ़ें -   चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को अपना छोटा भाई बताया, जनता पर छोड़ा फैसला

डुमरांव के जदयू विधायक ददन पहलवान और झाझा में बीजेपी विधायक रविंद्र सिंह को भी लोजपा ने अपने पाले में कर लिया है। लोजपा के इस ताबड़तोड़ झटकों के बाद बीजेपी और जदयू के अंदर खलबली मची हुई है।

- Advertisement -