मुंगेर हिंसा – एसपी लिपि सिंह के ऑफिस पर लोगों ने किया पथराव, लगाई आग

0
69
मुंगेर हिंसा
मुंगेर हिंसा के बाद उबाल - लोगों ने किया पथराव

मुंगेर। बिहार के मुंगेर में बड़ी दुर्गा महारानी देवी की मूर्ति का पुलिस द्वारा जबरन विसर्जन कराने की कोशिश में पुलिसिया गोलीबारी में एक युवक की मौत से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। पुलिस फायरिंग के नाराज लोगों ने एसपी लिपि सिंह के ऑफिस पर पथराव किया। मुंगेर हिंसा के बाद लोग एसपी को हटाने की मांग कर रहे हैं।

मूर्ति विसर्जन के दौरान गोलीबारी में हुई युवक की मौत से नाराज ग्रामीण ने कोतवाली थाना का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मुंगेर में हिंसा हुई और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। लोग लिपि सिंह के खिलाफ जोरदार विरोध करते हुए नारे लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   एस आर इंजीनियर कम्पनी ने समर्थ नारी समर्थ भारत को सिलाई प्रशिक्षण के लिए मशीन उपलब्ध कराया

पुलिस फायरिंग का आरोप

बिहार में मुंगेर की शादीपुर में बड़ी दुर्गा महारानी की मूर्ति का जबरन विसर्जन पुलिस करवा रही थी। जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जब लोग हंगामा करने लगे तो पुलिस ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली युवक के सिर में लगी और उसकी तत्काल मौत हो गई। इस घटना के कई लोग घायल भी हुए। घटना मुंगेर के दीन दयाल चौक पर हुई।

लोगों का पुलिस पर गंभीर आरोप

मुंगेर के लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि मुंगेर में सालों से परंपरा रही है कि पहले बड़ी देवी का मूर्ति विसर्जन किया जाता है। इसके बाद छोटी मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। लेकिन पुलिस ने जबरन मूर्ती विसर्जन कराने की कोशिश की और इस दौरान लोगों को बेरहमी से पिटा भी। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें पुलिस बड़ी देवी महारानी की मूर्ति के सामने ही लोगों को बुरी तरह पीट रही थी।

यह भी पढ़ें -   संस्कार भारती, बिहार प्रदेश की साधारण सभा हुई आयोजित, सांस्कृतिक समूह का हुआ गठन

लिपि सिंह तत्काल हटाने की मांग

पुलिस की इस बर्बरता पर अब लिपि सिंह खामोश है। एसपी लिपि सिंह घटना पर एक शब्द नहीं बोल रही हैं जबकि रोज पांच पिस्टल के साथ वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करती थीं। पुलिस की बर्बरता को वह छिपाने की कोशिश कर रही हैं। जबकि वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रही है। पुलिसिया बर्बरता के परेशान लोग अब मुंगेर से एसपी लिपि सिंह को हटाने की मांग कर रहे हैं।