माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए आज ही घर में लगाएं यह खास पौधा

पारिजात का पौधा भी तुलसी के पौधे के समान ही पूजनीय और पवित्र होता है। घर में पारिजात का पौधा लगाने से घर के वातावरण में हमेशा सकारात्मकता का वास होता है। मान्यता है कि पारिजात के पौधे में स्वयं माता लक्ष्मी का वास होता है।

0
769
माता लक्ष्मी की कृपा
पारिजात का पौधा

घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां पर माता लक्ष्मी का निवास होता है। घर के आंगन में तुलसी का पौधा पूरे घर का वातावरण शुद्ध रखता है। लेकिन कई बार तुलसी का पौधा नहीं मिल पाता है। ऐसे में तुलसी के विकल्प के रूप में पारिजात का पौधा भी घर में लगा सकते हैं। पारिजात का पौधा लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहती है।

पारिजात का पौधा भी तुलसी के पौधे के समान ही पूजनीय और पवित्र होता है। घर में पारिजात का पौधा लगाने से घर के वातावरण में हमेशा सकारात्मकता का वास होता है। मान्यता है कि पारिजात के पौधे में स्वयं माता लक्ष्मी का वास होता है। घर में पारिजात लगाने से तुलसी लगाने के बराबर ही पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें -   चांदी कब खरीदना चाहिए? जानिए चांदी खरीदने का सबसे शुभ दिन

घर में बरकत और सुख-शांति के लिए माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पारिजात और तुलसी का पौधा लगाने के साथ-साथ शुक्रवार का व्रत भी कर सकते हैं। शुक्रदेव को धन और विलासिता का देवता माना गया है। शुक्रवार के दिन ना तो किसी से कर्ज लेना चाहिए और ना ही किसी को कर्ज देना चाहिए। शुक्रवार को ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी नाराज होकर उस व्यक्ति के घर का त्याग कर देती हैं।

पारिजात में होता माता लक्ष्मी का वास

हिंदू धर्म में ऐसा मान्यता है कि पारिजात के पौधे में साक्षात माता लक्ष्मी का वास होता है। पारिजात को तुलसी के समान ही पवित्र माना गया है। घर के आंगन में पारिजात का पौधा लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उस घर पर सदैव ईश्वर की कृपा बरसती है। इसके साथ-साथ पारिजात का पौधा घर से सभी प्रकार के वास्तुदोष को दूर कर देता है।

यह भी पढ़ें -   शनिवार को लोहा खरीदना क्यों होता है अशुभ, जानें क्या है वजह
पारिवार के सदस्यों के बीच तालमेल

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जिस घर में पारिजात का वृक्ष लगा होता है वहां पर परिवार के सदस्यों के बीच किसी भी प्रकार का मन-मुटाव नहीं होता है। घर के सदस्यों के बीच हमेशा बेहतर तालमेल रहता है और परिवार में कलह दूर होता है। घर में रहने वाले लोगों का मानसिक तनाव भी दूर होता है और घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

घर का हर कोना खुशबू से महके

पारिजात का फूल खुशबू से भरा होता है। फूल का रंग सफेद होता है और इसकी खुशबू से पूरा घर-आंगन महक उठता है। कहा जाता है कि जिस घर में पारिजात के फूल खिलते हैं वहां पर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। माँ लक्ष्मी को पारिजात का फूल बेहद पसंद हैं। पूजा के दौरान माता लक्ष्मी को पारिजात का फूल अर्पित करना चाहिए। इससे माँ मनचाहा फल प्रदान करती हैं।

यह भी पढ़ें -   Zameen par Chipkali: छिपकली का जमीन पर चलना क्या संकेत देता है?

नोट- यह मान्यताओं पर आधारित जानकारी है। बिहार न्यूज हिंदी इसपर किसी भी प्रकार से दावा नहीं करता है।