Home Vaastu Aastha Vastu Tips: कुछ खरीदने से पहले जानें, किस दिन क्या खरीदना चाहिए?

Vastu Tips: कुछ खरीदने से पहले जानें, किस दिन क्या खरीदना चाहिए?

Vastu Tips: कुछ खरीदने से पहले जानें, किस दिन क्या खरीदें? सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार सभी दिनों में खरीदना दिन के अनुसार करना चाहिए।

0
480
किस दिन क्या खरीदें
किस दिन क्या खरीदें?
- Advertisement -

Best Day For Purchasing: किस दिन क्या खरीदें – इस बात का जवाब आज जानेंगे। हिंदू धर्म में दिन का बड़ा विशेष महत्व है। किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ दिन का विचार अवश्य किया जाता है। हमारे जीवन में सप्ताह के सातों दिनों का महत्व होता है। धर्म शास्त्रों में प्रत्येक कार्य करने के लिए दिन और मुहूर्त तय किए गए हैं। इसी मुहूर्त और दिनों के हिसाब से यदि जीवन चलाया जाए तो जिंदगी में सबकुछ अच्छा होता है।

खरीदारी करते समय शुभ और अशुभ दिन का विशेष ध्यान रखा जाता है। जैसे शनिवार के दिन तेल और नमक इत्यादि को खरीदना अशुभ माना जाता है। उसी तरह बाकी दिनों में क्या खरीदना चाहिए, इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि सप्ताह के सातों दिनों में क्या-क्या खरीदना शुभ होता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   सपने में मछली देखना (Sapne me Fish Dekhna) शुभ होता है या अशुभ, जानें

किस दिन क्या खरीदें – Best Day For Purchasing

सोमवार के दिन क्या खरीदना चाहिए?

सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन है। इस दिन इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े सामान जैसे कंप्यूटर, मोबाइल इत्यादि को खरीदना अशुभ माना जाता है। सोमवार के दिन अनाज और डेयरी तथा बर्तन इत्यादि खरीदना शुभ होता है।

मंगलवार को क्या खरीदना चाहिए?

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है। मंगलवार के दिन जूता, चप्पल और लोहा का सामान खरीदने से बचना चाहिए। यह भी पढ़ें- ठंडे पानी से नहाने के फायदे होते हैं जबरदस्त, जान जाएंगे तो रोज नहाएंगे

बुधवार को क्या खरीदना चाहिए?

बुधवार का दिन भगवान गणेश और मां सरस्वती को समर्पित होता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, बुधवार के दिन दवाइयां, बर्तन या फिर फिश एक्वेरियम इत्यादि को खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन स्टेशनरी का सामान खरीदना अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ें -   सुबह 3 बजे उल्लू की आवाज सुनाई देने का क्या मतलब होता है?

गुरुवार को क्या खरीदना चाहिए?

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस दिन बर्तन या फिर कोई भी नुकीली वस्तु खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन इलेक्ट्रॉनिक और जमीन से संबंधित कारोबार करना शुभ माना जाता है।

शुक्रवार को क्या खरीदना चाहिए?

शुक्रवार का दिन महालक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसलिए शुक्रवार के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान या प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी खरीदारी अच्छा नहीं माना जाता है। शुक्रवार के दिन पूजा का सामान और पूजा के कपड़े खरीदे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   सपने में गाय देखना - जानें सपने में गाय देखने का क्या मतलब होता है

शनिवार को क्या खरीदना चाहिए?

शनिवार का दिन भगवान शनिदेव का होता है। शनिदेव को काली वस्तुएं पसंद है। इस दिन सरसों का तेल, तिल का तेल और नमक इत्यादि नहीं खरीदना चाहिए। इसके विपरीत इस दिन मशीनरी और फर्नीचर से संबंधित सामान खरीद सकते हैं।

रविवार को क्या खरीदना चाहिए?

रविवार के दिन लोहा और लोहे से संबंधित वस्तुओं को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। लाल रंग की वस्तु, गेहूं और दवाइयों को खरीद सकते हैं। यह भी पढ़ें- शनिवार को लोहा मिलना शुभ या अशुभ, जानें क्या होता है लोहा मिलने से?

अस्वीकरण – यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। बिहार न्यूज़ हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है। विशेष जानकारी के लिए हमेशा विशेषज्ञ से संपर्क करें।

- Advertisement -
व्हाट्सएप पर जुड़ें