सोमवार को बाल कटवाना पड़ सकता है महंगा, न करें यह भूल

जब भी आप बाल कटवाने या हजामत करवाने जाएं तो हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आयु में वृद्धि होती है। बाल कटवाने के बाद तुरंत नहाना चाहिए।

0
799
सोमवार को बाल कटवाना चाहिए या नहीं
सोमवार को बाल कटवाना चाहिए या नहीं
- Advertisement -

सोमवार को बाल कटवाना चाहिए या नहीं, ऐसा सवाल लोगों के मन में होता है। सप्ताह के सातों दिनों का महत्व अलग अलग होता है। सप्ताह की इन दिनों में किए गए कार्यों का असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है। महाभारत के अनुशासन पर्व में इस बात का जिक्र किया गया है कि व्यक्ति को किस दिन बाल या नाखून कटवाना चाहिए। भले ही आज के दौर में लोग इसे नहीं मानते हैं लेकिन इसके पीछे जो तर्क दिया गया है उसको जानने की जिज्ञासा और लोगों में अवश्य रहती है।

गलत समय पर और गलत दिनों में नाखून तथा बाल काटने का असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। यह कई तरह की परेशानियों को जीवन में उत्पन्न करता है। इसके साथ-साथ व्यक्ति की आयु पर भी इसका खास असर पड़ता है। आइए जानते हैं सप्ताह के किस दिन बाल और नाखून नहीं कटवाना चाहिए। यह भी पढ़ें- चांदी कब खरीदना चाहिए? जानिए चांदी खरीदने का सबसे शुभ दिन

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   वास्तु टिप्स - मनी प्लांट का पौधा लगाते समय न करें ये गलतियां, होता है अशुभ

धर्म ग्रंथों के अनुसार व्यक्ति को अपने हाथ पैर के नाखूनों को हमेशा काटते रहना चाहिए। इसके साथ साथ इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि यदि हाथ में नाखून बढ़े हुए हों तो उसे बार-बार नहीं देखना चाहिए। यह अच्छा नहीं माना जाता है और इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। इसके साथ ही ज्यादा बड़े नाखून होने पर स्वास्थ्य समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। हाथ तथा पैर में बड़े-बड़े नाखून रखना शास्त्रों में वर्जित और अधार्मिक कार्य माना गया है।

बाल कटवाने के बाद करें यह कार्य

यह भी पढ़ें -   सपने में छिपकली दिखना शुभ या अशुभ, जानें इसका क्या मतलब होता है?

जब भी आप बाल कटवाने या हजामत करवाने जाएं तो हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आयु में वृद्धि होती है। बाल कटवाने के बाद तुरंत नहाना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके आयु की हानि होती है।

सोमवार को बाल कटवाना चाहिए या नहीं

सोमवार को बाल नहीं कटवाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे शिव भक्ति की हानि होती है। पुत्र वान व्यक्ति को इस दिन बाल नहीं कटवाना चाहिए। सोमवार के साथ-साथ मंगलवार को भी बाल कटाना अशुभ माना जाता है। मंगलवार को बाल कटवाने से आयु की हानि होती है। यह भी पढ़ें- ठंडे पानी से नहाने के फायदे होते हैं जबरदस्त, जान जाएंगे तो रोज नहाएंगे

गुरुवार को बाल कटवाने और हजामत करवाने से लक्ष्मी और मान-सम्मान की हानि होती है। शनिवार को बाल कटवाने से जीवन में दुख को भोगना पड़ता है। रविवार का दिन भगवान सूर्य का दिन होता है। रविवार के दिन बाल कटवाने से धन, बुद्धि और धर्म की हानि होती है। इसलिए सप्ताह के इन दिनों में बाल तथा नाखून काटने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   Vastu Tips - सोना किस दिन खरीदना चाहिए? जानिए सोना खरीदने का शुभ दिन

बुधवार और शुक्रवार को कटवाना चाहिए बाल

बुधवार और शुक्रवार के अतिरिक्त किसी अन्य दिनों में बाल नहीं कटवाना चाहिए। बुधवार को बाल या नाखून काटने या कटवाने से धन की प्राप्ति होती है। शुक्रवार को बाल कटवाने से लाभ और यश की प्राप्ति होती है। इसलिए हमेशा इन 2 दिनों में ही बाल या नाखून कटवाना चाहिए।

नोट- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इस विषय में विशेष जानकारी के लिए हमेशा विशेषज्ञ से संपर्क करें। अन्य जानकारियों के लिए होम पेज पर विजिट करें।

- Advertisement -