रविवार को क्या खरीदना चाहिए? खरीदने से पहले जानें यह नियम

रविवार को क्या खरीदना चाहिए? यह सवाल आपके मन भी जरूर आता होगा। किस दिन क्या खरीदना शुभ होता है, इसके बारे में हिंदू धर्म के कई प्रकार के नियम बताए गए हैं।

0
984
रविवार को क्या खरीदना चाहिए
रविवार को क्या खरीदना चाहिए
- Advertisement -

रविवार को क्या खरीदना चाहिए? यह सवाल आपके मन भी जरूर आता होगा। किस दिन क्या खरीदना शुभ होता है, इसके बारे में हिंदू धर्म के कई प्रकार के नियम बताए गए हैं। इसका पालन करके आप अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। रविवार का दिन प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य को समर्पित है। आंखों से जुड़ी हुई चीजें जैसे चश्मा, हेलमेट इत्यादि को खरीदना रविवार के दिन शुभ माना जाता है।

रविवार के दिन सूर्य भगवान की आराधना करने से नेत्रों की रोशनी और व्यक्ति का आत्मबल बढ़ता है। इस दिन लाल रंग की कोई भी वस्तु, वस्त्र, फर्नीचर, वाहन इत्यादि खरीदना शुभ माना जाता है। यदि हम दिन के अनुसार खरीदारी नहीं करते हैं तो जीवन में कई प्रकार के कष्ट हो सकते हैं। ऐसा हिंदू शास्त्रों में बताया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें -   सपने में मछली देखना (Sapne me Fish Dekhna) शुभ होता है या अशुभ, जानें

रविवार का दिन भगवान सूर्य का दिन माना गया है और भगवान सूर्य सभी पर अपनी दृष्टि बनाए रखते हैं। इसलिए रविवार के दिन कुछ खास नियमों का पालन करते हुए कार्य करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन कभी भी नॉनवेज का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा मदिरापान भी नहीं करना चाहिए। जिन लोगों के ऊपर सूर्य देव की कृपा बनी हुई है, उन्हें कभी भी मदिरापान और नॉनवेज का सेवन नहीं करना चाहिए।

रविवार का दिन छुट्टी का दिन भी होता है। ऐसे में इस दिन यदि व्यक्ति अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करता है तो इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। घर की सुख समृद्धि बनी रहती है और परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल अच्छा होता है। पढ़ें- शनिवार को लोहा खरीदना क्यों होता है अशुभ, जानें क्या है वजह

यह भी पढ़ें -   Vastu Tips - सोना किस दिन खरीदना चाहिए? जानिए सोना खरीदने का शुभ दिन

रविवार के दिन मद्यपान करने या नॉनवेज का सेवन करने से घर की लक्ष्मी चली जाती है और जीवन में भयानक संकट आने लगता है। संभव हो तो मांस का सेवन पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए। रविवार के दिन मांस, मछली, अंडे इत्यादि का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि शनि ग्रह कमजोर है तो भी मांस और मछली इत्यादि का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शनि ग्रह मजबूत होते हैं और जीवन में सुख समृद्धि आती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो लोग देवी देवताओं की पूजा नहीं करते हैं, उनके जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। रविवार के दिन कोई भी कार्य करने से पहले भगवान सूर्य की पूजा अर्चना अवश्य कर लें। ऐसा करने से आपके कार्य पूरे होंगे।

यह भी पढ़ें -   शनिवार को लोहा मिलना शुभ या अशुभ, जानें क्या होता है लोहा मिलने से?
- Advertisement -